फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Panchayat secretary's wife also died in the blast in Shivpuri, so far two people have died

MP News: शिवपुरी में हुए धमाके में पंचायत सचिव की पत्नी ने भी दम तोड़ा, अब तक दो लोगों की हो चुकी है मौत

Fri, 30 Jun 2023 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

बीते 21 जून को पंचायत सचिव राघवेंद्र लोधी के घर में अचानक ब्लास्ट हो गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि ये ब्लास्ट कैसे हुआ। 

विज्ञापन
MP News: Panchayat secretary's wife also died in the blast in Shivpuri, so far two people have died
शिवपुरी ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले पंचायत सचिव राघवेंद्र लोधी के मकान में अचानक हुए ब्लास्ट के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते 21 जून को पंचायत सचिव राघवेंद्र लोधी के घर में अचानक ब्लास्ट हो गया था। बताया जाता है कि इनके घर के बाहर से गैस सप्लाई करने वाली कंपनी थिंक कंपनी की लाइन गुजर रही है। लोगों का कहना है कि इस गैस लाइन में ही अचानक विस्फोट हुआ और इससे राघवेंद्र के घर में विस्फोट हुआ और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। गुरुवार रात को पंचायत सचिव की पत्नी रानी लोधी ने दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले पंचायत सचिव राघवेंद्र लोधी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पंचायत सचिव के घर में हुए अचानक इस विस्फोट में पांच लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की भी जांच भी शुरू की थी लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इस विस्फोट का वास्तविक कारण क्या है। हालांकि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंचायत सचिव की बेटी की हालत भी नाजुक
21 जून को फतेहपुर क्षेत्र में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में घायल हुए राघवेंद्र लोधी ने 28 जून को उपचार के दौरान दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया था और अब उनकी पत्नी रानी लोधी ने भी बीति रात सफरदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं बेटी काव्यांजलि लोधी का उपचार इसी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि रानी लोधी के शरीर का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद उनके पार्थिव देह को बदरवास जनपद के गृह ग्राम कुटवारा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे में दो रोज पूर्व जान गंवा चुके थे वह पिरोठ पंचायत के सचिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिया प्रबंधक पर दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र में हुई इस ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 21 जून की शाम को घटित हुई थी, लेकिन अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। जबकि अब तक गेल इंडिया की एक जांच टीम सहित ग्वालियर से आई एफएसएल की टीम मौके का मुआयना कर चुकी है। इसके बावजूद हादसे का कारण अब तक नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed