फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Newlywed dies in Shivpuri, mother alleges foul play, police register a case

MP News: शिवपुरी में नवविवाहिता की मौत, मां ने लगाए हत्या के आरोप तो पुलिस शमशान से शव उठा लाई

Fri, 14 Oct 2022 01:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Oct 2022 01:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अंतिम संस्कार से पहले पुलिस एक नवविवाहिता की अर्थी वापस ले आई। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
MP News: Newlywed dies in Shivpuri, mother alleges foul play, police register a case
शिवपुरी में नवविवाहिता के शव को श्मशान से पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब फिजिकल थाना पुलिस टीम मुक्तिधाम पर जा पहुंची। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचने के बाद अंत्येष्टि के लिए लाए गए नवविवाहिता के शव को अर्थी सहित वहां से उठवाया। अपने वाहन में रखवाया और सीधे पीएम हाउस ले गई। पीएम हाउस में नवविवाहिता का पोस्टमॉर्टम हुआ। नवविवाहिता ने लगभग चार माह पहले अपने प्रेमी संग घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। बुधवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई थी। इसके बाद युवती की मां ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया। प्रेम विवाह करने वाली युवती का पोस्टमॉर्टम कराया। तब कहीं जाकर दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।  

विज्ञापन


मां का आरोप- बेटी को दिया जहर  
सुगन्धी पति दीपक शाक्य अपने परिवार सहित शहर की फक्कड़ कॉलोनी में निवास करती थी। पिछले दिनों सुगंधी की तबियत खराब होने के चलते दीपक ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुगंधी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल से शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया था। 11 अक्टूबर को सुगंधी को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रैफर किया गया था. वहां 12 और 13 अक्टूबर की दरम्यानी रात सुगंधी की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार सुबह सुगंधी के शव को उसके ससुराल वाले अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले गए। इस दौरान सुगंधी की मां जानकी आदिवासी ने थाना फिजिकल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि सुगंधी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला है। उसका अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम गए हैं। शिकायत सामने आने पर पुलिस सक्रिय हुई। आनन-फानन में श्मशान घाट पहुंचकर सुगंधी की अर्थी को वाहन में रखवाया और पोस्टमॉर्टम कराया। 
विज्ञापन


भागकर की थी शादी 
दीपक शाक्य और सुगंधी का पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के परिजन दीपक और सुगंधी का विवाह कराने को तैयार नहीं थे। इस वजह से दोनों ने जून 2022 में घर से भागकर ग्वालियर में आर्य समाज मन्दिर में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों शिवपुरी की फक्कड़ कॉलोनी में रह रहे थे। दीपक का कहना है कि उसकी पत्नी को शुगर की बीमारी थी। पिछले दिनों सुगंधी की शुगर अधिक बढ़ गई थी। इस वजह से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और फिर ग्वालियर उपचार के लिए लेकर गए थे, जहां उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed