फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Muslim family recited Akhand Ramayana in Shivpuri

MP News: गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, मुस्लिम परिवार ने कराया अखंड रामायण का पाठ, भंडारे का भी हुआ आयोजन

Tue, 31 Jan 2023 03:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां मंदिर में एक मुस्लिम परिवार ने अखंड रामायण पाठ करवाया। रविवार (29 जनवरी) को विधि-विधान से इसकी शुरुआत हुई। सोमवार को यहां भंडारे का आयोजन हुआ।
 

विज्ञापन
MP News Muslim family recited Akhand Ramayana in Shivpuri
गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में अखंड रामायण पाठ करवाने का अनूठा उदाहरण पिछोर जनपद पिपरोनिया पंचायत से पहली बार मुस्लिम सरपंच चुनी गईं तमन्ना खान और उनके परिवार ने पेश किया। तमन्ना ने बताया, हिंदू-मुस्लिम परिवारों के बीच सद्भावना को बनाए रखने के लिए काली माता मंदिर में अखंड रामायण का आयोजन हुआ। रविवार को गणेश पूजन के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसमें हमारे परिवार समेत पूरी पंचायत के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


तमन्ना ने बताया, हवन-पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें 10 हजार लोगों के भोजन और प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। रामायण पाठ के आयोजन के लिए मुस्लिम परिवार ने आमंत्रण पत्र भी छपवाया था, जिसकी शुरुआत सबसे ऊपर श्री गणेशाय नम: से की गई। इसी आमंत्रण पत्र के जरिए खान परिवार ने लोगों से रामायण पाठ में शामिल होने की अपील की थी, जिसके बाद ये आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। 
विज्ञापन


मुस्लिम परिवार की खूब हो रही प्रशंसा...
इस आयोजन को लेकर आयोजक मुस्लिम परिवार की जमकर प्रशंसा हो रही है। महिला सरपंच तमन्ना खान ने बताया, मैंने पंचायत में सरपंच का चुनाव लड़ा था। इस पंचायत के कुल वोटरों की संख्या 1,668 है। इसमें नदना गांव के 987 वोटर हैं और पिपरोनिया गांव के 681 वोटर हैं। जबकि इस पंचायत में महज चार से पांच मुस्लिम परिवार हैं, जिनके महज 62 वोट ही हैं। इसके बावजूद पूरी पंचायत ने उन्हें जिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया, पंच-सरपंच और पंचायत के प्रबुद्धजनों से मैंने रामायण पाठ कराने की बात रखी थी। सभी की सहमति के बाद इस भव्य आयोजन को किया गया। सरपंच तमन्ना खान के पिता नत्थू खान भी पूर्व में पिछोर जनपद सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुरू से हम सभी समाज को लेकर चलते आ रहे हैं। सभी समाज द्वारा मुझे भरपूर सहयोग मिलता रहा है। मैं पहले भी छोटे-छोटे धार्मिक आयोजन कराता रहा हूं। अब मेरी बेटी भी मेरे पद चिन्हों पर चलकर एक कदम आगे निकल गई है।




बताते चलें, इस आयोजन के आमंत्रण पत्र को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत जोड़ो यात्रा का असर जन-जन पर पड़ रहा है। साम्प्रदायिक सद्भाव बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मुस्लिम परिवार अखंड रामायण का पाठ करा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed