{"_id":"67ab396ef3b3f70a0e0275c6","slug":"mp-news-application-for-making-liquor-cheaper-in-janata-darbar-of-union-minister-jyotiraditya-scindia-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंधिया के जनता दरबार में शराब सस्ती करने की अर्जी, मजदूर बोला- महंगी होने से आर्थिक तंगी आ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंधिया के जनता दरबार में शराब सस्ती करने की अर्जी, मजदूर बोला- महंगी होने से आर्थिक तंगी आ रही
Tue, 11 Feb 2025 05:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:22 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक मजदूर ने अनोखी मांग की। जेल रोड निवासी नन्हे यादव ने सोमवार को शराब की कीमत कम करने को लेकर आवेदन दिया।
विज्ञापन
मजदूर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी के कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक मजदूर ने अनोखी मांग की। जेल रोड निवासी नन्हे यादव ने सोमवार को शराब की कीमत कम करने को लेकर आवेदन दिया। आवेदन में लिखा कि वे मजदूरी करते हैं और दिन भर की थकान के बाद रात में आराम और नींद के लिए शराब का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, शराब महंगी होने के कारण उनकी आधी मजदूरी इसी में चली जाती है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्री सिंधिया से शराब की कीमतें कम कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की अपील की। हालांकि, प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन नन्हे यादव की मांग का आवेदन वायरल हो रहा हैं। नन्हे यादव ने बताया कि उसने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि कोलारस क्षेत्र की पूरी मजदूर जनता की चिंता की हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर मजदूर वर्ग दिन भर मेहनत करता है और शाम को थकान मिटाने के लिए शराब का सहारा लेता है। लेकिन महंगी शराब के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती जा रही है। उन्होंने मंत्री सिंधिया से अपील करते हुए कहा कि यदि शराब की कीमतें कम होंगी, तो मजदूरों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा और वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय संचार मंत्री और शिवपुरी गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने चार दिवसीय दौरे के तहत कोलारस में जनता दरबार लगाया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। सिंधिया ने कहा था कि अब लोगों को परेशानी नहीं होगी, क्योंकि सरकार उनके पास आ रही है। प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी।
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान सिंधिया ने आवेदनों को लेकर सावधानी बरती और कहा कि जनता की समस्याओं के आवेदन सोने के समान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी आवेदनों को डिजिटल किया जाएगा। जनसुनवाई में सिंधिया ने खुद अपने हाथों से 1846 आवेदन लिए, जिनमें से 522 आवेदनों का मौके पर समाधान किया गया। इनमें से एक आवेदन नंबर 1745 चर्चा का विषय बन गया है।
