{"_id":"64e9dfb8b7a8c1139d0516de","slug":"mp-fraudster-of-lakhs-was-caught-by-changing-peoples-atm-cards-people-of-mp-rajasthan-up-became-victims-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करने वाला पकड़ा गया, मप्र, राजस्थान, उप्र के लोग हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करने वाला पकड़ा गया, मप्र, राजस्थान, उप्र के लोग हुए शिकार
Sat, 26 Aug 2023 04:49 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:49 PM IST
सार
शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। बदमाश लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करता था। मध्यप्रदेश, राजस्थान और उतरप्रदेश के लोगों को अब तक ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
करैरा पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की ठगी करने वाले को पकड़ा है। ठग मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के लोगों के साथ ठगी कर चुका था। युवक के पास रिवॅाल्वर के साथ कई एटीएम कार्ड भी मिले है।
विज्ञापन
बता दें शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। जो मप्र, राजस्थान, उप्र के कई स्थानों पर लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने इस शातिर अंतरराज्जीय बदमाश से एक रिवाल्वर और 12 से ज्यादा एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक पर ठगी और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इस पकड़े गए बदमाश से और भी कई मामलों को लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
बातों में उलझाकर बदलता था एटीएम
करैरा थाने के टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त को रमेश (52) पुत्र रघुवीर यादव निवासी ग्राम खिरिया पुनावनी दिनारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त मनीराम की पत्नी मिथलेश के रुपये निकालने करैरा में सहायता केन्द्र के पास बने एटीएम मशीन पर आया था। तो मेरे पास मे खडे एक अज्ञात युवक ने बातों में फंसाकर मिथलेश का एटीएम कार्ड बदल लिया। चूंकि खाते में पैसे नहीं थे, इसलिए कुछ गया नहीं। एटीएम बदलने की शिकायत रमेश ने पुलिस में की थी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर बदमाश पर 16 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस ने बताया है कि खैराघाट तिराहे पर एक युवक मिला, जिसकी तलाशी ली तो उसके पास एक रिवाल्वर और राउंड के अलावा दर्जनभर से अधिक एटीएम कार्ड मिले। इन एटीएम कार्ड में मिथलेश का भी एटीएम कार्ड मिला। युवक की पहचान रतन कुंडू (35) पुत्र गोपाल चंद्र निवासी ग्राम ईटियाथोक तिलयानी रोड थाना इटियाथोक जिला गोंडा उप्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी रतन पर आर्म्स एक्ट व ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में 16 से अधिक मामले ठगी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के दर्ज है।
