फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023 Human Rights Commission takes cognizance of Shivpuri incident Minister Suresh Rathkheda

MP Election 2023: मंत्री सुरेश राठखेड़ा की मुश्किलें बढ़ी, शिवपुरी की घटना पर मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 23 Nov 2023 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 06:42 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पोहरी में हुई एक मारपीट की घटना पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने एसपी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Human Rights Commission takes cognizance of Shivpuri incident Minister Suresh Rathkheda
मंत्री सुरेश राठखेड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के पोहरी से बीजेपी उम्मीदवार मंत्री सुरेश राठखेड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उनके भतीजे के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच प्रतिवेदन मांगा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते बीजेपी प्रत्याशी राठखेड़ा के भतीजों ने एक युवक को प्रत्याशी के विरूद्ध प्रचार करने के लिये अधमरा होने तक पीटा, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। उसे ग्वालियर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामलें में दोषियों एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध मारपीट और एसएसी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई एवं पीड़ित पक्ष की सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्था का प्रतिवेदन 10 दिन में मांगा है।
विज्ञापन


ये है मामला
मंत्री सुरेश राठखेड़ा के भतीजे और उसके साथियों पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री के भतीजे और उसके साथियों ने शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में करौंदी सम्पवेल के पास सोमवार रात एक युवक इंद्रप्रकाश के साथ मारपीट की। इसके बाद गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। बता दें, मंत्री राठखेड़ा शिवपुरी के पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed