फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   monkey which is in the headlines by drinking alcohol has created a product attacked many people

Shivpuri: शराब पीकर सुर्खियों में रहने वाला बंदर मचा चुका है उत्पात, कई लोगों पर किया था हमला

Mon, 21 Nov 2022 12:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 12:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां पर एक शराबी बंदर को वन विभाग ने पकड़ा है, जो शराब पीकर कई लोगों पर हमला कर चुका है।
 

विज्ञापन
monkey which is in the headlines by drinking alcohol has created a product attacked many people
शराबी बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा तहसील में पिछले दिनों एक मनचले बंदर के शराब पीने का वीडियो सामने आया था, जिसे वन विभाग की टीम ने रविवार को पकड़ लिया है। आसपास के लोग पिछले 15 दिनों से बंदर के आतंक से परेशान थे। वह कभी किसी बाइक के पीछे पड़ जाता तो कभी किसी राह चलते पर हमला कर देता था।

विज्ञापन


करैरा तहसील के जुझाई रोड़ पर आतंक का पर्याय बन चुके मनचले बंदर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनचले बंदर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम को बंदर ने खूब छकाया, कई घंटों के प्रयास के बाद बंदर वन अमले की टीम की पकड़ में आया। रेंजर अनुराग तिवारी का कहना है कि बंदर को ले जाकर नेशनल पार्क की सीमा में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


शराब पीकर सुर्खियों में आया था
17 नवंबर को यह मनचला बंदर सुर्खियों में आया था। दरअसल 17 नवंबर की दोपहर जुझाई गांव में रोड किनारे दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे। तभी अचानक यह मनचला बंदर वहां पहुंच गया और उन्हें काटने का डर दिखा कर भगा दिया। इसके बाद बंदर शराब से भरे गिलास को उठाकर पीने लगा था। शराब से भरे पूरे गिलास को गटकने के बाद बंदर ने नमकीन के पैकेट को फाड़कर नमकीन खाने का भी लुप्त उठाया। कुछ लोगों ने मनचले बंदर का शराब पीते का वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों से थे ग्रामीण परेशान
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो मनचले बंदर की हरकतों से लोग काफी परेशान हैं। यह बंदर 15 दिन पहले कहीं से आ गया और जुझाई रोड़ पर रहने लगा। यह कभी भी सड़क पर बाइक सवार के पीछे पड़ जाता, तो कभी रास्ते से पैदल गुजरने वाले राहगीरों पर हमला बोल देता। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग बंदर की हरकतों से काफी परेशान हो चुके थे। ग्रामीणों की मानें तो अब तक यह बंदर 40 लोगों को काट चुका है। ग्रामीणों का मानना है कि यह बंदर दिमागी संतुलन खो चुका है इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है। फिलहाल बंदर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed