फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Manglik work will not be done by Pandit in five villages of Shivpuri district

MP News: प्रदेश के पांच गांवों में पंडितों से पूजा-पाठ कराने की मनाही,समाज का फैसला ना मानने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 02 Sep 2022 09:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

शिवपुरी के कैलारस में लोधी समाज के पांच गांवों के लोगों ने शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों में पंडितों को न बुलाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Manglik work will not be done by Pandit in five villages of Shivpuri district
लोधी समाज के लोगों ने पंडितों से मांगलिक कार्य न कराने का फैसला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के कोलारस में गुरुवार को ओबीसी महासभा ने पांच गांवों में पंडितों से पूजा-पाठ समेत शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को न कराने का फैसला लिया है। समाज का जो व्यक्ति इस फैसले के खिलाफ जाकर मांगलिक कार्यों के लिए पंडितों से पूजा पाठ कराएगा उसे 51 सौ रुपये जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन


दरअसल कोलारस नगर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग के लोग जुटे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रीतम लोधी को बुलाया गया था, लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उनके बेटे राकेश लोधी कार्यक्रम में शामिल हुए। ओबीसी महासभा ने दलित, पिछड़ा और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया था।
विज्ञापन


ओबीसी महासभा में कैलारस के पांच गांवों के ग्रमीणों ने संगठित होकर किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ, शादी विवाह जैसे अवसरों पर पंडितों को न बुलाने का फैसला किया है। वॉर्ड क्रमांक 15 के जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने पंचनामे को ओबीसी महासभा के मंच पर खड़े होकर सभा में उपस्थित लोगों को सुनाया। पंचनामे के अनुसार 31 अगस्त को पांच गांव, शंकरपुर, भडोरा, टपरियन, हीरापुर, पुरैनी में रहने वाले लोधी समाज के लोगों ने तालाब महादेव मंदिर शंकरपुर में एकत्रित होकर फैसला लिया, कि वे सभी लोधी समाज के लोग कथा, शादी-विवाह व हवन एवं अन्य मांगलिक कार्यों में पंडितों को नहीं बुलाएंगे और यदि कोई भी लोधी समाज का व्यक्ति पंडितों को कार्यक्रमों में बुलाता है तो उस पर लोधी समाज के द्वारा 5100 रुपये का दंड लगाया जाएगा। समाज के इस फैसले पर पांचों गांव के लोधी समाज ने सहमति के साथ एक पंचनामा भी बनाया है। वहीं, लोधी समाज का जो भी व्यक्ति इस पंचनामे को स्वीकार नहीं करेगी उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ओबीसी महासभा में शामिल होने पहुंचे प्रीतम लोधी के पुत्र राकेश लोधी ने बताया कि अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो उनके पिता प्रीतम लोधी के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राकेश लोधी ने बताया कि प्रशासन द्वारा एसटी, ओबीसी, दलित वर्ग पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके बावजूद लोग समाज के आव्हान पर एकत्रित हो रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed