फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Madhav National Park: The forest department is worried about the escape of the tiger, told a rumor

Madhav National Park: टाइगर के भागने की अफवाह से परेशान हुआ वन विभाग, आसपास के गांवों में हड़कंप

Sun, 12 Mar 2023 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:05 PM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिए फैली अफवाह फैली थी कि माधव राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े से एक टाइगर भाग गया है। बाद में नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इसे कोरी अफवाह बताया और कहा कि दोनों ही नर व मादा बाघ अपने अपने बाड़े में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Madhav National Park: The forest department is worried about the escape of the tiger, told a rumor
माधव नेशनल पार्क से बाघ भाग जाने की अफवाह उड़ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए टाइगर को लेकर रविवार को फैली एक अफवाह ने वन विभाग के अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया। सोशल मीडिया के जरिए फैली इस अफवाह से यह खबर फैली थी कि पार्क के बाड़े से एक टाइगर भाग गया है।
विज्ञापन


इस खबर ने वन विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर रविवार की सुबह से फैल गई थी और दोपहर तक चलती रही। बाद में नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इसे कोरी अफवाह बताया और कहा कि दोनों ही नर व मादा बाघ अपने अपने बाड़े में सुरक्षित हैं और कोई भी बाघ बाड़ा छोड़कर नहीं भागा है। 
विज्ञापन


बता दें, शुक्रवार को ही शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क में दो टाइगरों को छोड़ा गया। यहां पर 27 साल के बाद टाइगर की आमद हुई है। टाइगरों को छोड़े जाते वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क से सटे गांवों में हड़कंप
शिवपुरी में रविवार को बाघ के भाग जाने की अफवाह से शहर सहित माधव नेशनल पार्क से सटे हुए गांवों में भी हड़कंप मच गया। अफवाह में कहा गया कि माधव नेशनल पार्क में सतपुड़ा से लाया गया नर बाघ बाड़े की जाली की जमीन खोद कर फरार हो गया। इस अफवाह में यह दावा किया गया कि बाघ की तलाश में वनकर्मी कुछ गांव में बाघ को तलाशते हुए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस अफवाह के बाद वन विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। स्थानीय कई लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन लगाए और पूछा कि यह बात सही है क्या? नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि दोनों नर-मादा बाघ अपने बाड़े में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed