{"_id":"637b1e3cdfc7fc312458567b","slug":"leak-in-oxygen-cylinder-in-shivpuri-district-hospital-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से विस्फोट, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से विस्फोट, एक बच्चे की मौत
Mon, 21 Nov 2022 12:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से विस्फोट हो गया। वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने से एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में अचानक आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अस्पताल में मौजूद तमाम लोग अस्पताल से बाहर आ गए, जिसमें अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं, जिस वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर का लीकेज हुआ था, वहां नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था, जिसमें बैराढ क्षेत्र का भी एक बच्चा भर्ती था, जिसकी आक्सीजन न मिलने के चलते मौत हो गई। वहीं, मृतक शिशु की मां का कहना है कि जब वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने की आवाज सुनी तो सभी लोग वार्ड से भागने लगे। इस दौरान वह भी अपने बच्चे को लेकर वार्ड से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस नवजात शिशु की मौत को छिपाने की कोशिश करता नजर आया। जबकि आक्सीजन सिलेंडर की लीकेज के दौरान हुई आवाज से यह सारा घटनाक्रम हुआ और वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
