{"_id":"67776b1ff074645a0202c6c3","slug":"jcb-machine-crushed-a-naag-snake-in-shivpuri-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: जेसीबी मशीन ने ‘नाग’ को कुचला, मृत नाग को घंटों निहारती रही नागिन; नजारा देख लोग हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: जेसीबी मशीन ने ‘नाग’ को कुचला, मृत नाग को घंटों निहारती रही नागिन; नजारा देख लोग हुए भावुक
Fri, 03 Jan 2025 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:59 AM IST
सार
Shivpuri: शिवपुरी जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां खेत में खुदाई के दौरान JCB की चपेट में आने से नाग की मौत हो गई। नाग की मौत के बाद नागिन उसके सामने घंटों बैठी रही। यह नजारा देख लोग भी दंग रह गए।
विज्ञापन
मृत नाग के पास बैठी नागिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र के छितरी गांव में में सफाई के दौरान काम में लगी एक जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई। जबकि उसकी साथी नागिन बुरी तरह से घायल हो गई। जेसीबी की चपेट में आने से नाग की तो मौत हो गई, लेकिन घायल नागिन अपने नाग के पास ही बैठी रही। इसी बीच इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन घटनास्थल के आसपास एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
मृत नाग के शव के पास ही बैठी रही नागिन
नाग-नागिन के साथ हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नरवर के रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को दी। सलमान पठान तुरंत ग्राम छितरी पहुंचे और देखा कि यहां पर जेसीबी की चपेट में नाग-नागिन आ गए हैं। सर्पमित्र ने देखा कि नाग की मौत हो चुकी है, जबकि नागिन इस नाग के शव के पास ही बैठी है। बाद में सर्पमित्र ने इस नागिन को देखा कि उसके निचले हिस्से में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोड़ा एक साथ रहता था
मौके पर पहुंचे सलमान पठान ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद दृश्य ऐसा लगा है कि दोनों नाग नागिन का जोड़ा पिछले कई वर्षों से आपस में साथ रह रहा था। सर्पमित्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में यह जमीन से निकलकर के बाहर आ जाते हैं। इसी दौरान खेत में काम करने वाली जेसीबी मशीन द्वारा सफाई के दौरान यह नाग नागिन का जोड़ा इस मशीन की चपेट में आ गया।
मशीन की चपेट में आ जाने से नाग की तो मौत हो गई, जबकि नागिन बुरी तरह घायल हो गई। सर्प मित्र ने बताया कि घायल नागिन के भी बचने की संभावनाएं बहुत कम है, फिर भी सिर्प मित्र ने अपने स्तर से नागिन का उपचार कर जंगल में छोड़ दिया।
