{"_id":"6510550c306c8d38ca09ce68","slug":"itbp-sub-inspector-rohit-of-shivpuri-dies-while-on-duty-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर का निधन, कल सुबह शासकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर का निधन, कल सुबह शासकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
Sun, 24 Sep 2023 08:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:56 PM IST
सार
रोहित का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 23 तारीख को अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव देह को हवाई जहाज से वाया दिल्ली शिवपुरी लाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर रोहित चौरसिया। फइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शिवपुरी के शिवशक्ति नगर कॉलोनी निवासी और आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ रोहित चौरसिया का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर रोहित चौरसिया के असामयिक निधन से शोक की लहर है। रोहित चौरसिया आईटीबीपी मे सब इंस्पेक्टर के पद पर बिहार में सेवारत थे।
विज्ञापन
उनके पिता राधा शरण चौरसिया शिवपुरी के मध्यांचल ग्रामीण बैंक मे अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जो अभी कुछ समय पूर्व ही रिटायर हुए थे। परिवारजनों ने बताया है कि रोहित का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 23 तारीख को अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव देह को हवाई जहाज से वाया दिल्ली शिवपुरी लाया जा रहा है। यहां पर 25 तारीख को सुबह 8 बजे अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस हृदय विदारक घटना पर मध्यांचल ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति सहित एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, इंदु भार्गव, बलराम चन्दौरिया, भवानी शंकर शर्मा, राकेश भटनागर, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, एसके अवस्थी, ओपी गुप्ता आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
