फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Honeytrap in Shivpuri: Nurse was blackmailing by threatening to implicate in rape

शिवपुरी में हनीट्रैप: रेप में फंसाने की धमकी देकर नर्स कर रही थी ब्लैकमेल, गिरफ्तारी के बाद लाखों रुपये बरामद

Sun, 24 Jul 2022 12:17 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 12:17 AM IST
सार

शिवपुरी के निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली युवती ने अस्पताल के बड़े डॉक्टर के बेटे को पहले तो प्रेमजाल में फंसाया। बाद में रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Honeytrap in Shivpuri: Nurse was blackmailing by threatening to implicate in rape
शिवपुरी में रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखो रुपये ऐंठने वाली नर्स को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां के प्रसिद्ध हॉस्पिटल के डॉक्टर के बेटे को एक नर्स ब्लैकमेल कर रही थी। उससे लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी। बार-बार की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में आरोपी नर्स और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चार लाख रुपये नकद और पांच लाख का चेक बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी के निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली युवती ने अस्पताल के बड़े डॉक्टर के बेटे को पहले तो प्रेमजाल में फंसाया। लगातार मिलने मिलाने की खबरें बड़े डॉक्टर तक भी पहुंच गईं, जिसके बाद उन्होंने नर्स को नौकरी से बेदखल करवा दिया। कई कोशिश के बाद भी जब वह वापस नौकरी पर नहीं आ सकी तो उसने ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपना लिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नर्स चार जुलाई को कोतवाली पहुंची और बाहर से डॉक्टर के बेटे को फोन किया। कहा कि वह उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाने जा रही है। इसके बाद डॉक्टर और उसका बेटा तुरंत कोतवाली पहुंचे तो नर्स उन्हें बाहर ही मिली। दोनों उसे अस्पताल लेकर आए और समझाने लगे। नर्स का कहना था कि वह उसे दस लाख रुपये दें नहीं तो वह केस दर्ज करवा देगी। बदनामी के डर से डॉक्टर और उसके बेटे ने नर्स को पांच लाख रुपये का चेक और पांच लाख रुपये नकद दे दिए। नर्स ने डेढ़ लाख रुपये फोन पे के माध्यम से भी लिए। इस तरह साढ़े ग्यारह लाख रुपये में मामला खत्म करने की बात कह कर वहां से चली गई। लेकिन नर्स का मन नहीं भरा और उसकी ब्लैकमेलिंग जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जुलाई को नर्स अस्पताल पहुंची और डॉक्टर पर दबाव बनाते हुए उनसे मकान बनाने के लिए प्लॉट की मांग करने लगी। इसके साथ ही उसे पुनः नौकरी पर रखने की बात करने लगी। जब डॉक्टर ने इतना सब कुछ ना कर पाने की दलील दी तो नर्स भड़क गई और उसके बेटे को रेप के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी दौरान नर्स ने डॉक्टर की जेब में रखे हुए 16 हजार भी जबरदस्ती निकाल लिए और मौके से निकल गई। आखिरकार डॉक्टर व उसके पुत्र ने सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई शिकायत के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी सहित एक उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि डॉक्टर और उसके बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक नर्स के द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है और पैसों की मांग की जा रही है। इससे पहले लाखों रुपए नर्स को दे चुके हैं।  पीड़ित की शिकायत पर जब मामले की छानबीन की तो पड़ताल में आरोपी नर्स के द्वारा की गई ब्लैकमेलिंग की पुष्टि भी हुई, जिसके आधार पर पूछताछ की गई तो आरोपी नर्स के पास से चार लाख नगद सहित पांच लाख रुपए का चेक भी बरामद हुआ है। नर्स के साथ एक उसके सहयोगी शिशुपाल की भी पहचान हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed