फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Home Guard commits suicide by hanging in Shivpuri accuses brother and sister-in-law of harassing him over land

Shivpuri: होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई-भाभी पर जमीन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 24 Feb 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षक की सुसाइड मामले में मृतक ने भाई-भाभी का नाम अपने शरीर पर लिखा है। फिलहाल परिजनों से बयान लिया जाएगा और उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Home Guard commits suicide by hanging in Shivpuri accuses brother and sister-in-law of harassing him over land
दिनारा थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के दिनारा थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक कमलेश शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण कमलेश के भाई और भाभी की ओर से उसे कई दिनों से प्रताड़ित किया जाना बताया गया है। पिता की जमीन में हिस्सा न देने के चलते कमलेश काफी दिनों से परेशान था।

विज्ञापन


हाथ और पैरों को बनाया सुसाइड नोट
कमलेश ने अपने हाथ-पैरों पर पेन से भाई राम बाबू और भाभी रामदेवी का नाम लिखा। साथ ही उसने लिखा कि ये लोग कई दिनों से उसे प्रताड़ित कर रहे थे और पिता की जमीन में हिस्सा भी नहीं दे रहे थे। उसके फेफड़े भी खराब हो गए हैं। ऐसे में उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। और वह आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे राम शर्मा ने कहा कि पिता का ताऊ और चाचा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक बार झगड़ा हुआ, तब से उसके पिता की तबीयत खराब हो गई। कई जगह दिखाने के बाद भी पिता की तबीयत सही नहीं हुई। इस वजह से चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि आरक्षक की सुसाइड मामले में मृतक ने भाई-भाभी का नाम लिखा है। फिलहाल परिजनों से बयान लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed