फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Farmers troubled by shortage of fertilizer in Shivpuri; Had to stand in Queue since 4 o'clock in morning

MP News: शिवपुरी में खाद की कमी से किसान परेशान; तड़के चार बजे से ही लगना पड़ रहा लाइन में

Sat, 02 Dec 2023 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

Shivpuri Fertilizer Shortage: किसानों का कहना है कि खाद की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जितनी मांग है उतनी पूर्ति संबंधित विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
Farmers troubled by shortage of fertilizer in Shivpuri; Had to stand in Queue since 4 o'clock in morning
खाद वितरण केंद्र पर लाइन में लगे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खाद की समस्या से इस समय किसान परेशानी में आ गए हैं। खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों को खाद वितरण केंद्रों पर तड़के चार बजे से लाइन में लगना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय खाद की बेहद आवश्यकता है, लेकिन खाद नहीं मिल रही। खाद न मिलने से परेशान किसानों के अलावा महिला किसान भी लाइन में लग रही हैं।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खाद की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जितनी मांग है उतनी पूर्ति संबंधित विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। इसके कारण वितरण केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है।
विज्ञापन

 
मावठ की बारिश के बाद बढ़ी खाद की मांग
शिवपुरी जिले में बीते दो दिन में मावठ की बारिश हुई है। इसके कारण रबी सीजन में सरसों, चना और गेहूं की फसलों के लिए खाद, डीएपी और यूरिया की आवश्यकता है। लेकिन इस समय खाद न मिलने से किसानों को अपने खेतों को छोड़कर के खाद वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि फसलों के लिए इस समय खाद की आवश्यकता है, लेकिन जितनी मांग है उतनी खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि कुछ खाद विक्रेता ब्लैक में खाद को बेच रहे हैं। इसके साथ ही किसानों ने कहा कि वितरण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उनसे (खाद विक्रेताओं से) मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही कालाबाजारी
शिवपुरी के कृषि विभाग द्वारा बीते दिनों खाद वितरण में शिकायतों को देखते हुए दो खाद विक्रेताओं की दुकानों को सील किया गया था। इसके अलावा एक खाद विक्रेता पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन इसके बाद भी कालाबाजारी नहीं रुक रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। लेकिन आसपास के जिलों के किसान करैरा, पिछोर और दिनारा के खाद वितरण केंद्र पर पहुंचकर वहां की खाद ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed