फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Excise department team caught smuggler carrying 14 boxes of country liquor by car in Shivpuri

Shivpuri: आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, कार से 14 पेटी देशी शराब जब्त

Wed, 15 Mar 2023 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

शिवपुरी में आबकारी विभाग की टीम ने एक कार में देशी शराब ले जाते तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने देशी शराब की 14 पेटी सहित कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Excise department team caught smuggler carrying 14 boxes of country liquor by car in Shivpuri
जब्त की गई शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब को एक कार में भरकर ले जा रहा था। आबकारी विभाग ने साढ़े आठ लाख रुपये की कीमत की देशी शराब की 14 पेटी और कच्ची शराब सहित कार को भी जब्त कर लिया है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सुधीर गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह सलैया गांव से अमोला क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


शिवपुरी के जिला आबकारी अधिकारी बीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि अमोला थाना क्षेत्र में एक कार में शराब भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद बृहत प्रभारी विनीत शर्मा ने रात 11 बजे अमोला थाना क्षेत्र के पास एक कार को रोककर चेक किया। तलाशी के दौरान कार में देशी शराब की 14 पेटी रखी मिलीं। इसके अलावा कार से कच्ची शराब भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed