फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Crowd gathered at SP's residence to meet Dhirendra Krishna Shastri in Shivpuri

Shivpuri: बागेश्वर सरकार की एसपी से मुलाकात, भनक लगते ही SP आवास पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 10 Jun 2023 05:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

शिवपुरी एसपी आवास के पास में लगा भक्तों का जमावड़ा। लोग यहां पर बागेश्वर धाम की जय, पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Crowd gathered at SP's residence to meet Dhirendra Krishna Shastri in Shivpuri
एसपी आवास पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को अचानक पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निवास पर पहुंच गए। शिवपुरी एसपी के निवास पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां पर एसपी के परिवारजनों से मुलाकात की। एसपी के निवास पर ही पीठाधीश्वर धीरज शास्त्री के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। 

विज्ञापन


एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के निवास पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अचानक पहुंचने के बाद इस बात की खबर शहर में लोगों को लग गई और लोगों का जमावड़ा एसपी बंगले के पास में जुट गया। लोग यहां पर बागेश्वर धाम की जय, पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। यहां पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा मंदसौर जिले में हो रही थी जो शुक्रवार को ही खत्म हुई है। कथा के बाद वह अपने गृह जिले छतरपुर के बागेश्वर धाम लौट रहे थे। इस बीच उनका शिवपुरी आगमन हुआ और एसपी बंगले पर पहुंचे और इसके बाद वह करैरा होते हुए छतरपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग
शिवपुरी में अचानक पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने के बाद इनकी एक झलक पाने के लिए उनके अनुयायी व भक्त आतुर नजर आए। अपने निवास पर पहुंचने पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी निवास को मालाओं से सजाया गया था। इसके अलावा पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। पूरे लाव-लश्कर के साथ पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां आए थे। बताया जा रहा है कि एसपी निवास पर यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व एसपी के बीच लंबी चर्चा हुई।


करैरा भी पहुंचे और बगीचा सरकार के किए दर्शन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को शिवपुरी जिले के करैरा में पहुंचकर यहां पर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बगीचा सरकार पर पहुंचकर यहां पर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया उनकी कार की अगली सीट पर बैठकर उन्हें जिले की सीमा से बाहर तक छोड़ने गए। रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया गया। लोगों ने फूल मालाओं से महाराज जी को लाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed