{"_id":"62f397330dfd1b2dae0d7d60","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-in-shivpuri-the-tiranga-yatra-echoed-with-the-cheers-of-mother-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav: शिवपुरी में भारत माता के जयकारों से गूंजी तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav: शिवपुरी में भारत माता के जयकारों से गूंजी तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश
Wed, 10 Aug 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:02 PM IST
सार
शिवपुरी में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी एसटीएस ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शिवपुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शिवपुरी में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय और आईटीबीपी एसटीएस ने संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें नगर वासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में पूरे समय भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। छात्रों और जवानों के सामंजस्य का जोश यहां देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा कर रहे थे, जिनके पीछे सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ-साथ आईटीबीपी शिवपुरी एसटीएस के अधिकारी एवं जवान हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। यात्रा में भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम आदि जयघोष के साथ नगर वासियों को घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा था। तिरंगा यात्रा केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू हई, फिर काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, आईटीबीपी से पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्राचार्य के साथ वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र, इरफान अहमद अंसारी ,राजीव कुमार सिंह एवं शिवचरण केवट आदि शिक्षक जयघोष कर रहे थे।