फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   ASI beat up the accused who came to the police station SP says investigation and action

Inhumane Treatment: एएसआई ने थाने में आए आरोपी को पीटा, एसपी ने कार्रवाई की बात कही

Thu, 18 Aug 2022 12:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 12:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एएसआई ने थाने में आए आरोपी व्यक्ति की जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
ASI beat up the accused who came to the police station SP says investigation and action
सीसीटीवी में कैद युवक की पीटता हुआ एएसआई - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने लाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार रात वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में फिलहाल सिर्फ इस बात की पुष्टि हो सकी है कि यह वीडियो शिवपुरी जिले के बामोरकला थाने का है। जहां एक सिविल ड्रेस में एक पुलिस कर्मी थाने में आरोपी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

 

वीडियो में जो पुलिस कर्मी बर्बरता करता दिखाई से रहा है, उसकी पहचान बामोरकला थाने में पदस्थ एएसआई दिनेश पांडे के रूप में हुई है। हालाकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा, जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक, शिवपुरी में पदस्थ रहे एक पुलिसकर्मी ने जब जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में पदस्थ रहते हुए हठधर्मिता की सभी सीमाएं पार कर दी थी, उसके बाद आला अधिकारियों के सामने तमाम शिकायतें आने पर वर्दीधारी को पूर्व पुलिस कप्तान ने जिला मुख्यालय से विदाई देते हुए बामोरकला थाने पर पदस्थ कर दिया था। बताया जाता है, पुलिसकर्मी का एएसआई से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसकी खुन्नस निकालने के लिए वर्दीधारी ने इस सीसीटीवी वीडियो को वायरल किया। हालांकि, पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार विवाद के चलते एक मामला थाने में आया था, जिस पर एक आरोपी को थाने पर पदस्थ सिविल ड्रेस में एएसआई दिनेश पांडे ने लात घूंसों सहित बेल्ट से कुटाई कर दी थी. लेकिन पुलिसकर्मी यह भूल गए कि जो यह आरोपी के साथ कर रहे हैं, वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा है। वहीं, वीडियो अब सोशल मीडिया पर एकाएक वायरल हुआ। हालांकि यह वीडियो कब का है, इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed