फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Ajay Singh became the attacker, said - In 2023, it will be known whether Gwalior region is Congress stronghold

MP Politics: अजय सिंह हुए हमलावर, कहा- 2023 में पता चल जाएगा ग्वालियर अंचल कांग्रेस का गढ़ या सिंधिया की बपौती

Wed, 31 May 2023 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 08:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अजय राहुल सिंह ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। अब कांग्रेस में पहले जैसी गुटबाजी नहीं है। 

विज्ञापन
Ajay Singh became the attacker, said - In 2023, it will be known whether Gwalior region is Congress stronghold
शिवपुरी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया बुधवार को शिवपुरी आए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


अजय सिंह ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह पता चल जाएगा कि ग्वालियर अंचल कांग्रेस का गढ़ था या सिंधिया की बपौती। कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अच्छे चरित्र वालों को ही कांग्रेस टिकट देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस द्वारा सॉफ्ट हिंदुत्व का मुद्दे पर उनसे पूछा गया कि कांग्रेस हर विधानसभा में हनुमान चालीसा का पाठ करा रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई विधिवत घोषणा कांग्रेस ने नहीं की है।
विज्ञापन


पहले से ज्यादा सीट जीतेंगे ग्वालियर अंचल में
कांग्रेस नेता अजय राहुल सिंह ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि अब कांग्रेस में पहले जैसी गुटबाजी नहीं है। पहले ग्वालियर अंचल में सिंधिया का एक गुट हुआ करता था और दूसरा मूल कांग्रेसियों का। अब सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। व्यक्तिगत पसंद और नापसंद का मामला हो सकता है, लेकिन अब गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी तो अब भाजपा में है जिसमें भाजपा में कई गुट बन गए हैं। एक गुट नरोत्तम मिश्रा का है तो दूसरा कैलाश विजयवर्गीय का। तीसरा गुट वीडी शर्मा का है। इस तरह से भाजपा में गुटबाजी हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर सिंधिया पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने शिवपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर कहा कि पहले यहां पर कुछ कारणों से कांग्रेसी हारती रही है। उन्होंने सिंधिया पर तंज कसते हुए का कहा कि यहां पर परिवार के कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को बचाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। उन्होंने सिंधिया पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि अब फिक्सर चले गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने दावा किया कि कांग्रेसी पूरी रणनीति और जोरदारी के साथ शिवपुरी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।


घोटाला करने से भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घोटाले हो रहे हैं। इस सरकार के नेताओं ने महाकाल मंदिर के निर्माण में भगवान महाकाल को भी घोटाले से नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में तमाम योजना में लगातार घोटाले हो रहे हैं। अब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed