फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   70 year old man evicted the family from home for 40 year old woman in Shivpuri

इस प्यार को क्या नाम दूं: 40 की महिला से इश्क कर बैठा 70 वर्षीय बुजुर्ग, उसके लिए बीवी-बच्चों को किया बेघर

Sat, 12 Nov 2022 12:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 12:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की प्रेम कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 40 साल की महिला के प्यार में पड़े 70 साल के बुजुर्ग ने परिवार को घर से निकाल दिया। अब उसकी पत्नी पुलिस के पास पहुंचकर न्याय मांग रही है। 

विज्ञापन
70 year old man evicted the family from home for 40 year old woman in Shivpuri
एसपी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंची महिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में अजब प्रेम की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। 70 साल के बुजुर्ग को 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया और उसे वो किराएदार बनाकर घर में ले आया। बाद में उसके साथ रहने के लिए पत्नी और बच्चों को घर से बाहर कर दिया। अब पीड़ित पत्नी एसपी के पास शिकायत करने पहुंची है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर का है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंचीं लालमाटी इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके पति का नाम विष्णु है और उनकी उम्र 70 साल है। उसके पांच बच्चे हैं। करीब एक साल पहले वे करीब 40 साल की एक महिला को किराएदार के रूप में लाए थे। कुछ दिन सब ठीक चला फिर धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं। पति अधिकांश समय महिला के साथ बिताने लगे। उसी के साथ रहना-खाना होने लगा। विरोध करने पर घर में झगड़ा होने लगा। बात मारपीट तक पहुंचने लगी। जब बच्चों ने विरोध शुरू किया तो हमें घर से निकाल दिया। अब हम किराए से रह रहे हैं। महिला को घर से जाने का कहते हैं तो साफ इनकार कर देती है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि किराएदार महिला ने कुछ महीनों का किराया का नहीं दिया था। जब हमने किराया मांगा तो उसने इनकार कर दिया। जब मैंने पति को यह बात बताई तो मुझ पर ही नाराज हुए। तब पहली बार संदेह हुआ था कि कुछ गलत चल रहा है। फिर धीरे-धीरे पति उसके साथ रहने लगे। खाना-पीना उसके यहां होने लगा तो और राज खुलते गए। मैंने विरोध किया तो लड़ाई की और बच्चों ने कहा तो हम सब को घर से निकाल दिया। शिकायत कर्ता का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। बेटे जब महिला से घर खाली करने को कहते हैं तो वह मना कर देती है। उसका कहना है कि अगर ये (विष्णु) कहेंगे तो ही मैं घर खाली करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed