फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: The relatives of the bride did not get any place to sleep, the dispute increased so much that they refused to bid farewell

शिवपुरी: दुल्हन के रिश्तेदारों को सोने को नहीं मिली जगह, विवाद इतना बढ़ा कि विदाई से ही कर दिया इनकार  

Tue, 23 Nov 2021 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 23 Nov 2021 04:42 PM IST
सार

शिवपुरी में एक शादी के दौरान वर पक्ष की ओर से व्यवस्थाओं में कमी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया। बाद में थाने से ही वधु की विदाई हुई। 
 

विज्ञापन
Shivpuri: The relatives of the bride did not get any place to sleep, the dispute increased so much that they refused to bid farewell
शादी में विवाद होने के बाद शिवपुरी में थाने से विदा हुई दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में एक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हो गया। वधु पक्ष का कहना था कि लड़के वालों ने बुला तो लिया, लेकिन न स्वागत किया और न ही कोई इंतजाम किए। इस बात को लेकर स्वागत से फेरों तक बीच-बीच में विवाद चलता रहा। रात में सोने के लिए जगह नहीं मिली तो विवाद और बढ़ गया और बात शादी तोड़ने पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी तो मामला सुलझा। वधु की विदाई भी थाने से ही हुई। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी आईटीआई के पीछे रहने वाले जोशी परिवार के संजय जोशी का विवाह ललितपुर की रहने वाली युवती से हुआ था। विवाह से पहले वर पक्ष ने वधु पक्ष को शिवपुरी आने का निमंत्रण दिया। तय हुआ कि वधु पक्ष 100 से 150 लोग साथ में लाएगा। विवाह के दौरान ललितपुर के वधु पक्ष की ओर से 200 लोग शिवपुरी आ गए। इससे अव्यवस्थाएं बढ़ी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


दुल्हन को तैयार होने को कमरा नहीं मिला
वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष ने इंतजाम अच्छे से नहीं किए। भोजन के दौरान भी अव्यवस्था थी। रात में स्टेज कार्यक्रम से पहले दुल्हन को तैयार करने के लिए कमरा तक नहीं मिला। इस पर दुल्हन के भाई को गुस्सा आ गया और उसने हंगामा कर दिया। वधु पक्ष से ही कुछ बुजुर्गों ने समझाइश देकर खुशी-खुशी बिटिया का कन्यादान करने की सलाह दी। रात में फेरे होने के बाद नया विवाद हो गया। वधु पक्ष के लोगों को सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। ओढ़ने-बिछाने के लिए बिस्तर तक कम पड़ गया। हंगामा इतना हुआ कि रात में ही वर और वधु पक्ष थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चेतावनी के बाद सुलझा मामला 
शिवपुरी देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बुजुर्गों को समझाया कि जब सारी रस्में पूरी हो गई हैं और बहू की विदाई करनी है तो उत्पात क्यों कर रहे हो। काफी देर तक पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्ष नहीं माने तो दोनों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्ष राजीनामा करने को तैयार हुए। विदाई के बाद वधु पक्ष ललितपुर रवाना हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed