{"_id":"626118e5c0cd872bc85d3c6a","slug":"shivpuri-the-miscreants-took-away-the-bag-full-of-notes-by-dodging-the-car-driver-the-incident-was-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: कार चालक को चकमा देकर नोटों से भरा बैग ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: कार चालक को चकमा देकर नोटों से भरा बैग ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 21 Apr 2022 02:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:12 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक कार में से चोर नोटों से भरा बैग ले उड़े। बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। बदमाशों ने कार सवार को कहा था कि तुम्हारी कार में पीछे कुछ लगा है, जब वे देखने पहुंचे तभी बदमाश ने बैग पार कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल शुरू कर दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में कार सवार को बातों में उलझाकर बदमाश डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग ले भागे। बदमाशों ने कार सवार को कहा था कि तुम्हारी कार में पीछे कुछ लगा है, जब वे देखने पहुंचे तभी बदमाश ने बैग पार कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार घटना शिवपुरी के हृदय स्थल कहे जाने वाले माधव चौक चौराहे के समीप गुरुवार दोपहर में हुई। मुकेश रावत निवासी बिनैगा आज अपने पुत्र के साथ शिवपुरी आया हुए थे। मुकेश ने माधव चौक चौराहे के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले। रुपयों के बैग को मुकेश कार में रख रहा था, उसी समय दो बदमाश आए और मुकेश से बोले कि तुम्हारी कार के पीछे कुछ लगा हुआ है। मुकेश और उसका बेटा नोटों के बैग को कार में रखने के बाद जब कार को देखने के लिए पीछे गए तो मौका पाकर दोनों बदमाश बैग को लेकर फरार हो गए। जब बदमाश भाग रहे थे तो उनके भागने का फुटेज भी समीप की बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही संबंधित थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इससे पहले भी शिवपुरी के वीर सावरकर उद्यान के पास से भी एक व्यापारी की कार से ऐसी ही वारदात हो चुकी है। तब भी कार चालक को मूर्ख बनाकर पैसे निकाल लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ बाहरी लोगों को पकड़ा था।