फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Police could not find missing daughter since 15 days, angry father climbed on water tank due to lax attitude of police

शिवपुरी: 15 दिन से लापता बेटी को नहीं तलाश सकी पुलिस, पुलिस के ढीले रवैये से नाराज पिता चढ़ा पानी की टंकी पर

Wed, 22 Dec 2021 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 04:05 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के धोरिया रोड पर रहने वाला एक ग्रामीण बैराड़ तहसील प्रांगण की लगभग 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसकी नाबालिग बेटी करीब 15 दिन से लापता है। पुलिस कार्यप्रणाली से नाराज पिता ने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन
Shivpuri: Police could not find missing daughter since 15 days, angry father climbed on water tank due to lax attitude of police
बेटी नहीं मिलने से परेशान पिता पानी की टंकी पर चढ़ गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में धोरिया रोड पर रहने वाला एक ग्रामीण बैराड़ तहसील प्रांगण में स्थित लगभग 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसकी नाबालिग बेटी करीब 15 दिन से लापता है और वह कई बार पुलिस से गुहार लगा चुका है। पर अब तक उसकी बेटी को नहीं ढूंढा जा सका है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण ओझा की नाबालिग बेटी 15 दिन पहले लापता हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। लक्ष्मीनारायण का आरोप है कि वह कई बार पुलिस के पास गुहार लगाने भी गया। लेकिन उसकी बेटी को तलाश करने के लिए पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसी से परेशान होकर वह पानी की टंकी पर जान देने के इरादे से चढ़ गया। जैसे ही उसके पानी पर चढ़ने की जानकारी लगी, पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बैराड़ टीआई सतीश सिंह चौहान और तहसीलदार विजय शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसे भरोसा दिलाया पांच दिन में बेटी का पता लगा लिया जाएगा, तब कहीं जाकर पिता लक्ष्मीनारायण ओझा टंकी से नीचे उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले महिला बच्चों को लेकर चढ़ी थी टंकी

Shivpuri: Police could not find missing daughter since 15 days, angry father climbed on water tank due to lax attitude of police
लगभग एक महीने पहले महिला बच्चों को लेकर चढ़ गई थी टंकी - फोटो : फाइल फोटो

टंकी पर चढ़ने का ये दूसरा मामला है। 14 नवंबर को एक महिला मीना कुशवाह बच्चों सहित शिवपुरी में मनियर टोल टैक्स के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और यहां से जान देने की धमकी देने लगी। इस परिवार का आरोप था कि पटवारी दीपक वर्मा ने पोहरी चौराहे के पास उनकी जमीन धोखाधड़ी करके अपने परिवार वालों के नाम करा ली है। महिला का कहना था कि जमीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर उतारा था। एसडीएम ने कार्रवाई कर आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed