फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Patwari suspended in involvement in illegal colonies

Shivpuri News: अवैध कॉलोनियों में सांठगांठ करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, मंत्री को शिकायत के बाद निलंबित

Fri, 13 Jan 2023 02:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

शिवपुरी के एसडीएम गणेश जायसवाल द्वारा जारी पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र के सिंहनिवास में पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी गईं। इनमें भोले भाले लोगों को सुविधाओं का लालच देकर प्लॉट बेचे गए। 

विज्ञापन
Shivpuri Patwari suspended in involvement in illegal colonies
शिवपुरी में पटवारी की मिलीभगत से काटी जा रही अवैध कॉलोनियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी शहर के आसपास अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में पटवारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पटवारी पर्दे के पीछे से इन कॉलोनियों में साझेदार बन रहे हैं। इन्होंने विभिन्न स्थानों पर भू-माफियाओं से सांठगांठ कर कॉलोनियां कटवाने में लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में मंत्री को की गई शिकायत के बाद शिवपुरी के पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन

पटवारी श्रीवास्तव का निलंबन सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में किया गया। शिवपुरी के एसडीएम गणेश जायसवाल द्वारा जारी पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र के सिंहनिवास में पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी गईं। इनमें भोले भाले लोगों को सुविधाओं का लालच देकर प्लॉट बेचे गए। इस पर पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव की प्रारंभिक जांच में मिलीभगत प्रतीत हुई। 
विज्ञापन

मामले ग्रामवासियों ने मंत्री को शिकायत की थी। इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर शिवपुरी एसडीएम ने पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। एसडीएम द्वारा जारी आदेश में पटवारी पर उदासीनता, लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे आरोप लगाए गए हैं। श्रीवास्तव अभी पटवारी हल्का क्रमांक 139 ठरा में पदस्थ है। पूर्व में सिंहनिवास क्षेत्र में पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने यह अवैधानिक कृत्य किया था। उन्होंने कई भू-माफियाओं के साथ गोपनीय रूस से साझेदारी करते हुए यह काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed