{"_id":"6294d5c2a8a702091f1edbfe","slug":"shivpuri-news-hope-to-open-tiger-safari-in-shivpuri-soon-mp-meets-secretary-of-central-zoo-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिवपुरी में टाइगर सफारी जल्द खुलने की उम्मीद, सांसद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिवपुरी में टाइगर सफारी जल्द खुलने की उम्मीद, सांसद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव से मिले
Mon, 30 May 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 08:03 PM IST
सार
गुना-शिवपुरी सांसद डॉ. केपी यादव ने इसके लिए सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव आईएफएस संजय शुक्ला से भेंट की। सांसद ने प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं व समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सुझाव पर उनसे बातचीत की है।
विज्ञापन
सांसद यादव ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव आईएफएस संजय शुक्ला से भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में टाइगर सफारी जल्द खुलने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। गुना-शिवपुरी सांसद डॉ. केपी यादव ने इसके लिए सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव आईएफएस संजय शुक्ला से भेंट की। सांसद ने प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं व समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सुझाव पर उनसे बातचीत की है।
बता दें कि सांसद डॉ. केपी यादव टाइगर सफारी शीघ्र प्रारंभ के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गत दिनों शिवपुरी के सेलिंग क्लब में वन विभाग के अधिकारी एवं शिवपुरी कलेक्टर के साथ बैठक करके टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की प्रगति के विषय में समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट में आ रही बाधाओं व समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सुझाव पर मांगे गए। इसके बाद सांसद यादव ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव आईएफएस संजय शुक्ला से भेंट की। इस दौरान सांसद यादव ने शुक्ला से माधव नेशनल पार्क में चल रहे टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। चर्चा के बाद सांसद यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है टाइगर सफारी के लिए शीघ्र प्रिंसिपल अप्रूवल मिल जाएगा एवं जल्द से जल्द इसका डीपीआर तैयार करके आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।