फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: In Panchkalyanak festival, Patwari showered flowers with helicopter, SDM handed over show cause notice

शिवपुरी: पंचकल्याणक महोत्सव में पटवारी ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, एसडीएम ने थमा दिया कारण बताओ नोटिस

Tue, 07 Dec 2021 03:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

शिवपुरी में जैन समाज के पंचकल्याण महोत्सव के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना पटवारी को महंगा पड़ गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर उसने तस्वीर शेयर की थी। इसे लेकर एसडीएम ने उसे कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। 
 

विज्ञापन
Shivpuri: In Panchkalyanak festival, Patwari showered flowers with helicopter, SDM handed over show cause notice
शिवपुरी में पटवारी ने यह फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। इसे लेकर ही उसे कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में जैन समाज के पंचकल्याण समारोह के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना पटवारी को महंगा पड़ गया। पटवारी ने अपनी पत्नी के साथ हेलिकॉप्टर में बैठकर पुष्पवर्षा की। इसके फोटो खींचे। फिर उसे व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर कर दिया। इस पर एसडीएम ने उसे कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। 
विज्ञापन


शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने कारण बताओ नोटिस में पटवारी अनुराग जैन से पूछा है कि क्या हेलिकॉप्टर की सवारी करने, पुष्पवर्षा करने की उन्होंने प्रशासनिक अनुमति ली थी? हेलिकॉप्टर में बैठना महंगा और खर्चीला होता है। इसके लिए पैसे कहां से जुटाए? पटवारी के पद पर कार्यरत होकर हेलिकॉप्टर की सवारी करना भ्रष्टाचार को प्रकट करता है। पटवारी के पद पर रहते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन करने के लिए बाध्य थे। इसका उल्लंघन किया है। इस आधार पर गंभीर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। 
विज्ञापन

Shivpuri: In Panchkalyanak festival, Patwari showered flowers with helicopter, SDM handed over show cause notice
शिवपुरी के पटवारी को हेलिकॉप्टर की सवारी पर मिला कारण बताओ नोटिस। - फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन में मांगा जवाब
सोमवार को जारी हुए इस नोटिस में पटवारी से दो दिन में जवाब मांगा गया है। उत्तर प्रस्तुत न करने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस में एसडीएम ने कहा कि आपका कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता है। पद के प्रति कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता और आर्थिक भ्रष्टाचार इससे प्रकट होता है। सिविल सेवा नियमों के तहत आपके खिलाफ कार्यवाही क्यों न की जाए, इसका जवाब दो दिन में दिया जाए। 



खुद ही शेयर किया था फोटो
पटवारी ने प्रशासनिक अफसरों के ग्रुप में अपना और पत्नी का फोटो शेयर किया था। इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम का नोटिस भी उसी आधार पर जारी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed