फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Gaushala started with public cooperation on the initiative of group of youth, 175 livestock got support

शिवपुरी: युवाओं की टोली की पहल पर जनसहयोग से शुरू हुई गौशाला, 175 पशुधन को मिला सहारा

Wed, 12 Jan 2022 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 03:36 PM IST
सार

शिवपुरी के लुधावली में युवाओं के प्रयासों से गौशाला का संचालन जनसहयोग से शुरू हो गया है। यहां पर द्वारिकाधीश गौ सेवा समिति बनाकर इसका संचालन किया जा रहा है। पूर्व में नगर पालिका इस लुधावली गौशाला का संचालन करती थी, लेकिन यहां पर व्यवस्थाएं ठप थीं।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Gaushala started with public cooperation on the initiative of group of youth, 175 livestock got support
Shivpuri: युवाओं की पहल के बाद शुरू हुई गौशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के लुधावली में युवाओं के प्रयासों से गौशाला का संचालन जनसहयोग से शुरू हो गया है। यहां पर द्वारिकाधीश गौ सेवा समिति बनाकर इसका संचालन किया जा रहा है। पूर्व में नगर पालिका इस लुधावली गौशाला का संचालन करती थी, लेकिन यहां पर व्यवस्थाएं ठप थीं।
विज्ञापन


इस गौशाला के व्यवस्थित संचालन के लिए अब शहर के युवाओं की एक टोली आगे आई है और इनके द्वारा द्वारिकाधीश गौ सेवा समिति बनाई गई है। जनसहयोग से अब गौशाला का संचालन शुरू किया गया है। गौशाला के संचालन के दौरान 175 गोधन यहां पर हैं। सुबह-शाम यहां पर गौशाला में गोधन को चारा और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


इस समिति में प्रवीण कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संकेत गोयल, अनुज गोयल, विवेक बंसल, विकास बंसल, लकी महेश्वरी, वीरेंद्र यादव, मनीष गुप्ता, डॉ दिनेश अग्रवाल आदि शामिल हैं, जो जनसहयोग कर रहे हैं। प्रति रविवार को इनका परिवार भी गौशाला में पहुंचकर सेवा करते हैं और इनके बच्चे भी जुटते हैं। इन युवाओं को एकजुट करने का काम जिला शहरी विकास अभिकरण के पीयू महावीर जैन ने किया और नगरपालिका से सहयोग कराने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनसहयोग से चारे पर खर्च किए जा रहे हैं प्रतिदिन 8 से 10 हजार रुपये
गौशाला संचालन के लिए प्रतिदिन जनसहयोग से 8 से 10 हजार रुपये गोधन के लिए चारे के रूप में खर्च किए जा रहे हैं। द्वारिकाधीश गौ सेवा समिति से जुड़े प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि आपस में जनसहयोग से हरा घास, सुधाना दाना, गुड, बाजरा आदि का चारा बनाया जाता है जिसे प्रतिदिन यहां पर रहने वाले 175 पशुधन को दिया जाता है। यह राशि जनसहयोग से एकत्रित की जाती है जिसे यहां पर चारे के रूप में खर्च किया जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि शहर में आने वाले दिनों में गौ- संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा।

 
नगर पालिका से मांगा सहयोग
द्वारिकाधीश गौ सेवा समिति से जुड़े सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा यहां पर विशेष सहयोग की आवश्यकता है। वर्तमान में जनसहयोग से पशुधन एकत्रित किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका को और भी कई व्यवस्थाएं करने के लिए आगे आना चाहिए। समिति के सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका सीएमओ ने एक भी बार इस गौशाला का निरीक्षण नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों को आगे आकर समिति का मदद करनी चाहिए। प्रशासन और समिति दोनों आपस में मिलकर गौशाला का संचालन करें तो कार्य की और गति बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed