फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Doctor held hostage in house by miscreants, committed robbery worth lakhs

शिवपुरी: डॉक्टर को बदमाशों ने घर में बंधक बनाया, लाखों की डकैती को दिया अंजाम

Mon, 25 Apr 2022 04:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 04:04 PM IST
सार

शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में गणेश कॉलोनी में एक डॉक्टर और उसकी पत्नी के गले पर हथियार रख बंधक बनाकर डकैती करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने करीब 10 लाख की डकैती को अंजाम दिया है। शिवपुरी शहर में इस डकैती की वारदात के बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Doctor held hostage in house by miscreants, committed robbery worth lakhs
पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब दस लाख का माल बदमाश ले गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में डॉक्टर के साथ हुई डकैती के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में गणेश कॉलोनी की है। बदमाशों ने एक डॉक्टर और उसकी पत्नी के गले पर हथियार रख डकैती को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय आरएमपी डॉक्टर मेवाराम उर्फ संजय पिता आशाराम शर्मा घर पर सो रहे थे। रात करीब चार बजे हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते सब्बल से दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए। बदमाश संजय के बेडरूम में पहुंचे और उन्हें जगाते हुए उसकी सिर पर हथियार रख दिया और सोना चांदी कहां रखा है इसकी पूछताछ करने लगे। संजय ने बताया कि बदमाशों ने मेरे 2 बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों ने पूरी फैमिली को कंबलों से लपेट लिया, सिर्फ सिर ही बाकी रह गया था। इस घटना में मैं और मेरी पत्नि बुरी तरह से डर गए थे। बदमाशों ने मेरी पत्नी के गले पर चाकू भी लगा दिया था और चाकू के जोर से उसके पूरे गहने उतरवा लिए। मैंने अलमारी की चाबी दे दी। बदमाशों ने अलमारी को खोलकर पूरे जेवरात निकाल दिए। इसके बाद बदमाश 2 सोने के हार, 7 सोने की अंगूठी, 2.5 लाख रुपये, 3 मोबाइल एलईडी और दोनों गाड़ियों की चाबी तक ले गए। इस वारदात में बदमाश अपने साथ 10 लाख रुपए के जेवरात ले गए। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश रैकी कर घर में पहुंचे थे।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद संजय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट ओर स्नेफ़र डॉग को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवपुरी के एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है कि इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुट गई है। उनका कहना है कि इस वारदात में लगभग पांच लाख रुपये का माल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed