फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Cousins molested, protested, dragged the woman on the road

शिवपुरी: चचेरे भाइयों ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो महिला को सड़क पर पटककर घसीटा

Sun, 20 Mar 2022 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 09:16 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में एक महिला के साथ चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Cousins molested, protested, dragged the woman on the road
थाने जाने से रोकने के लिए महिला को सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक महिला के साथ चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मामला शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे का है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में रहने वाली एक महिला शनिवार की शाम अपनी बकरियां लेकर उन्हें चराने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसे उसके दो चचेरे भाइयों ने पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के अनुसार जब उसने विरोध किया तो अरोपितों ने उसके साथ लाठी और जूतों से मारपीट कर दी। इस घटनाक्रम के बाद जब वह मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने आ रही थी, तभी रास्ते में आरोपी और चाची आ गई व उसे थाने जाने से रोकते हुए उसे सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया।
विज्ञापन


नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed