{"_id":"62374c3d81556719ae59ef81","slug":"shivpuri-cousins-molested-protested-dragged-the-woman-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: चचेरे भाइयों ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो महिला को सड़क पर पटककर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: चचेरे भाइयों ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो महिला को सड़क पर पटककर घसीटा
Sun, 20 Mar 2022 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:16 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में एक महिला के साथ चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने जाने से रोकने के लिए महिला को सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला के साथ चचेरे भाइयों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मामला शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे का है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में रहने वाली एक महिला शनिवार की शाम अपनी बकरियां लेकर उन्हें चराने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसे उसके दो चचेरे भाइयों ने पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के अनुसार जब उसने विरोध किया तो अरोपितों ने उसके साथ लाठी और जूतों से मारपीट कर दी। इस घटनाक्रम के बाद जब वह मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने आ रही थी, तभी रास्ते में आरोपी और चाची आ गई व उसे थाने जाने से रोकते हुए उसे सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया।
नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।