फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur: Two adult leopards found dead in Chabal river and Vijaypur range, Signs of wandering from Ranthambore

श्योपुर: चबंल नदी और विजयपुर रेंज में मृत मिले दो वयस्क तेंदुए,  रणथंभौर से भटककर आने के संकेत

Mon, 24 Jan 2022 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

श्योपुर जिले की चंबल नही और विजयपुर रेंज में दो तेदुओं का शव मिला हैं। वन विभाग ने तेंदुओं के राजस्थान से भटककर जिले में आने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Sheopur: Two adult leopards found dead in Chabal river and Vijaypur range, Signs of wandering from Ranthambore
श्योपुर: चंबल नदी में तैरता मिला तेंदुए का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्योपुर जिले में दो वयस्क तेंदुए मृत अवस्था में मिले हैं। सोमवार को वन अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। तेंदुआ पड़ोसी राज्य राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर आने की आशंका जताई जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार एक शव रविवार को चंबल नदी में तैरता मिला जबकि दूसरा शव जिले के विजयपुर रेंज में पाया गया।
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी अजय वाजपेयी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने ऊंचाखेड़ा घाट के पास नदी में तैरते हुए शव के बारे में वन अधिकारियों को सूचना दी थी, जिसके बाद पशु चिकित्सकों सहित वन कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुए की मौत करीब 5 दिन पहले हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध शिकार के कोई संकेत नहीं थे क्योंकि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे और शरीर के सभी अंग बरकरार थे। उन्होंने कहा कि शव परीक्षण के बाद, दिशानिर्देशों के अनुसार शव का निपटारा कर दिया गया और विसरा को विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक भेजा गया है। तेंदुए के घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटकने का संदेह है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुमंडल अधिकारी डीएन पांडेय के अनुसार अन्य मामले में रविवार शाम विजयपुर (पूर्वी) रेंज के बुढेरा बीट में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका है। जानवर के शरीर में लकड़ी का एक तेज टुकड़ा छेदा हुआ पाया गया, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed