फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur: Peon caught selling books of government school children in the trash, DEO suspended

श्योपुर: सरकारी स्कूल के बच्चों की किताबों को रद्दी में बेचते धराया चपरासी, डीईओ ने किया निलंबित

Sat, 12 Feb 2022 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 03:51 PM IST
सार

श्योपुर के एक सरकारी स्कूल की किताबें रद्दी में बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल के चपरासी को कबाड़ी की दुकान से पकड़ा गया है। शिकायत के बाद चपरासी को जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवा दी गई है।
 

विज्ञापन
Sheopur: Peon caught selling books of government school children in the trash, DEO suspended
सरकारी स्कूल के बच्चों की किताबों को चपरासी रद्दी में बेचते धराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर के एक सरकारी स्कूल की किताबें रद्दी में बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल के चपरासी को कबाड़ी की दुकान से पकड़ा गया है। शिकायत के बाद चपरासी को जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बीरपुर तहसील मुख्यालय के बाजार का है। यहां शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी ड्यूटी के समय, शासन की ओर से छात्रों के लिए भेजी गई किताबों को कबाड़ा कारोबारी की दुकान पर रद्दी के भाव बेचने के लिए पहुंचा था। जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने चपरासी को किताबों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी चपरासी वहां से किताबों को वापस लेकर स्कूल लौट गया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चपरासी वीरेंद्र राजोरिया को जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने बताया है कि बीरपुर हायर सेकंडरी स्कूल के चपरासी को किताबें बेचते हुए पकड़ा गया है। जिसे निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed