{"_id":"65e01b3c9c20c4e4b302dd1b","slug":"sheopur-news-private-school-principal-brutally-beats-class-1-student-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा एक की छात्रा को बेरहमी से पीटा, पालक ने थाने में दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा एक की छात्रा को बेरहमी से पीटा, पालक ने थाने में दिया आवेदन
Thu, 29 Feb 2024 11:21 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:21 AM IST
सार
श्योपुर में प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा एक की छात्रा को बेरहमी से पीटा है। वहीं, पालक ने थाने में आवेदन दिया है। मामला विजयपुर तहसील का है।
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में संचालित प्राइवेट स्कूलों की अपनी ही मनमानी देखने को मिली है। नगर के मंडी क्षेत्र रण सिंह कॉलोनी में APS एकेडमी नाम से संचालित आशासकीय स्कूल के प्राचार्य ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की है, जिससे बच्ची के नाक-कान से खून निकल आया।
विज्ञापन
साथ ही बच्ची के गालों पर तमाचे भी मारे हैं। कक्षा 1 में पढ़ने वाली सात साल की मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी होम वर्क की कॉपी घर पर भूल आई। बच्ची के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य की शिकायत विजयपुर थाने मे एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी से की है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने बताया कि मैं रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे अपनी बेटी को स्कूल वैन तक छोड़कर चला गया। लेकिन जब शाम को बच्ची वापस स्कूल से घर पहुंची तो बच्ची के नाक-कान से खून निकल रहा था और दोनों गाल पर चाटे मारने के निशान भी दिखे। ऐसे लोगों पर अगर कार्रवाई विभाग नहीं करता है तो मैं उच्च लेवल पर आवेदन दूंगा।
विज्ञापन
