फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News: FIR against 15 protesting Congress leaders and workers for violating the code of conduct

MP Upchunav: 15 कांग्रेसियों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर FIR, विरोध में हंगामा, विधायक ने कुर्ता फाड़ा

Wed, 13 Nov 2024 11:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Nov 2024 11:36 AM IST
सार

चुनाव में गड़बड़ियों की आशंका को लेकर कांग्रेसियों ने बीते दिन कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने 15 कांग्रेसियों पर शांति भंग करने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। इनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शमिल हैं।

विज्ञापन
Sheopur News: FIR against 15 protesting Congress leaders and workers for violating the code of conduct
विधायक जंडेल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की दो विधानसभाओं बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह दोनों सीटें ही अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा ने विजयपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। यही वजह है कि प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी यहां खूब एक्टिव नजर आए। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार किया है। वहीं, मतदान से पहले कुछ छुटपुट घटनाएं भी सामने आईं, जिनको लेकर कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला।

विज्ञापन


नीटू सिकरवार को किया गिरफ्तार
दरअसल, चुनाव में गड़बड़ियों की आशंका को लेकर कांग्रेसियों ने बीते दिन कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने 15 कांग्रेसियों पर शांति भंग करने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। इनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शमिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, इन गिरफ्तारियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


विधायक ने फाड़ा अपना कुर्ता
विजयपुर विधानसभा में मतदान के दौरान कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विधायक बाबू चंदेल सिंह के साथ पहुंचे लोगों ने जेल के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक बाबू चंदेल सिंह ने अपना कुर्ता तक फाड़ दिया। यह हंगामा घंटों तक चला, लेकिन पुलिस प्रशासन पर विरोध कर रहे लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed