फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur Former MLA Sitaram Adivasi angry at District President for not speaking his name from stage

Sheopur: कराहल में हुई BJP की बैठक में हंगामा, मंच से नाम नहीं बोलने पर जिलाध्यक्ष पर भड़के पूर्व MLA सीताराम

Mon, 18 Mar 2024 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

श्योपुर जिले के कराहल में हुई बीजेपी की बैठक में हंगामा हो गया। मंच से नाम नहीं बोलने पर जिलाध्यक्ष पर पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी भड़क गए।

विज्ञापन
Sheopur Former MLA Sitaram Adivasi angry at District President for not speaking his name from stage
बीजेपी की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह के सामने पार्टी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष से भिड़ गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उनके साथ जमकर गाली-गलौज कर दी। फिर लड़ने के लिए कुर्सी से खड़े हो गए। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधायक को पकड़ लिया और समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। इस वजह से हंगामा शांत हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मामला आदिवासी विकासखंड मुख्यालय कराहल का है, जहां मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशी के स्वागत और कार्यकर्ताओं से परिचय व चुनावी रणनीति को लेकर एक बैठक आयोजित की, जिसमें श्योपुर भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान मंच पर नाम संबोधन में विजयपुर के पूर्व भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी का नाम संबोधित नहीं किया गया। उन्हें पूर्व विधायक होते हुए भी पार्टी की बैठक में कोई सम्मान नहीं मिला।इससे पूर्व विधायक सीताराम नाराज हो गए और कुर्सी से खड़े होकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट पर भड़क उठे और गाली-गलौज भी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस इसे भाजपा का असली चेहरा बता रही है और आदिवासी और अन्य पिछड़े सभी वर्गो का सम्मान सिर्फ कांग्रेस द्वारा किए जाने की बात कह रहे हैं। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट और भाजपा जिलाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed