फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shameful tradition: Minor girls were paraded naked to wish for rain, case against eight including six women

शर्मनाक परंपरा: बारिश की कामना के लिए नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाया, छह महिलाओं समेत आठ पर केस

Fri, 10 Sep 2021 05:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, दमोह
पीटीआई, दमोह Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

मप्र के दमोह जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव के लोगों ने क्षेत्र में बारिश की कामना को लेकर नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाया। इस शर्मनाक मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Shameful tradition: Minor girls were paraded naked to wish for rain, case against eight including six women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में छह महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव वालों ने यह हरकत क्षेत्र में बारिश की कामना को लेकर की थी। उनका मानना है कि इससे वर्षा के देवता खुश होंगे और बारिश होगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आठ आरोपियों ने छह नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया और उनकी फिल्म बनाई। यह घटना रविवार को जबेरा पुलिस थाना क्षेत्र के बानिया गांव में हुई। यह दमोह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


दमोह के एसपी तेनीवार ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, बाल संरक्षण कानून व भादंवि की अन्य संबंधित धाराओं में गुरुवार रात केस दर्ज किया गया। एएसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बानिया गांव व आसपास के क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि वर्षा के देवता को खुश करने की परंपराओं में विश्वास करते हैं। 

एनसीपीसीआर ने जारी किया नोटिस
यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने नोटिस जारी कर दमोह जिला प्रशासन से 10 दिन में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed