{"_id":"665212d7fa7c28877400086b","slug":"shajapur-news-licenses-of-two-medical-stores-suspended-health-officer-took-action-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, स्वास्थ्य अधिकारी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, स्वास्थ्य अधिकारी ने की कार्रवाई
Sat, 25 May 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 10:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाजापुर जिले में दवाइयों के विक्रय की निगरानी के लिए एवं प्रतिबंधित दवाइयों को खरीदने बेचने पर रोक लगाने के लिए जिला सीएमएचओ अधिकारी डॉक्टर अजय साल्विया के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षण द्वारा आठ अप्रैल को कालापीपल तहसील के ग्राम खरदोन कला के वार्ड नंबर 15 के मैसेज सोनू मेडिकल स्टोर एवं 30 अप्रैल को ग्राम फरड़ पर वार्ड नंबर 14 सरकारी स्कूल के पास में मेसर्स विश्वास मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि निरीक्षण के दौरान दबाव के विक्रय बिल में कई अनियमितताएं लाइसेंस की नियम शर्तो का उल्लंघन एवं औषधि सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के उल्लंघन पाए जाने पर मेसर्स सोनू मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस 10 दिवस एवं मेसर्स विश्वास मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पांच दिन के लिए निलंबित किया गया है। वहीं, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अजय साल्विया ने सभी मेडिकल स्टोर्स पर नियम विरोध एवं नियम विरुद्ध दवाइयां बेचने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
