{"_id":"66597e29bca88a375301db12","slug":"shajapur-news-container-full-of-cattle-caught-in-shajapur-cows-sent-to-gaushala-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: शाजापुर में मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, गायों को भिजवाया गोशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: शाजापुर में मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, गायों को भिजवाया गोशाला
Fri, 31 May 2024 01:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 31 May 2024 01:07 PM IST
सार
शाजापुर में गोरक्षकों ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ने में पुलिस की मदद की। इसके बाद गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है।
विज्ञापन
शाजापुर में गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर शहर के नेशनल हाईवे 52 पर पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा है। बाद में गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है। गोरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम के सदस्य नेशनल हाईवे पर पहुंचे। एक कंटेनर को रोका, जिसमें गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इसकी सूचना गोरक्षक टीम ने लालघाटी पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर गोवंश से भरे इस कंटेनर को पकड़कर थाना लाल घाटी लाए। कंटेनर चालक के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया। कंटेनर में जा रहे गोवंशों को मुक्त करवाकर गोशाला भिजवाया। कंटेनर जब्त किया गया है। लालघाटी थाना प्रभारी ने बताया कि कंटेनर मथुरा का है। ग्वालियर से गोवंश भर कर खलघाट जा रहा था। कंटेनर चालक के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।।
विज्ञापन
