फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News Bags of students who came for examination stolen ABVP created ruckus

Shajapur News: परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के बैग चोरी, एबीवीपी ने किया हंगामा

Mon, 20 May 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 May 2024 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के बैग चोरी हो गए। इससे गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा केंद्र पर ही हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Shajapur News Bags of students who came for examination stolen ABVP created ruckus
परीक्षा केंद्र से बैग चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर के बस स्टैंड पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को रूक जाना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों से उनके मोबाइल और रुपये परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ले लिए गए।

विज्ञापन


बता दें कि 10 परीक्षार्थियों के मोबाइल और अन्य सामान एक बैग में रखकर विद्यालय प्रांगण में खड़ी हुई एक मोटर साइकिल पर रख दिया गया। परीक्षार्थी जब परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर आए तो मोटर साइकिल बैग सहित गायब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए प्राचार्य से बात की। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। लेकिन वे ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग की तो प्राचार्य ने कहा, मेरे पास पासवर्ड नहीं है।
विज्ञापन


मोटर साइकिल बाहर खड़ी हुई मिली
मोटर साइकिल की तलाश शुरू की तो वह विद्यालय प्रांगण से 200 मीटर दूर बस स्टैंड पर खड़ी हुई मिली। लेकिन उसमें से बैग गायब था। बैग में मोबाइल और अन्य सामान जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। परीक्षार्थियों ने बताया, कोतवाली थाने पर जाकर आवेदन दिया है, जिसमें मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed