फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Administration fired bulldozers at the houses of cow slaughterers

Shajapur: गौहत्या करने वालों के घरों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र, आरोपियों पर हो चुकी है रासुका की कार्रवाई

Wed, 30 Aug 2023 09:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

Shajapur News: शाजापुर में गौवंश की हत्या करने वाले आरोपियों के घरों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। पांच आरोपियों पर इससे पहले रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
Shajapur News: Administration fired bulldozers at the houses of cow slaughterers
आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के खेड़ी मंडल खा गांव में गौहत्या करने वाले आरोपियों के मकानों पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से घरों को जमींदोज कर दिया। बीते दिनों गाय की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए तीन लोगों के मकान पर जेसीबी का चलाई गई और देखते ही देखते पूरी तरह से अवैध निर्माणों को धाराशायी कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पूरी कार्रवाई के दौरान शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र सिंह और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। जानकारी के मुताबिक शुजालपुर सिटी पुलिस थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम खेड़ी मंडल खा के एक परिवार के आठ लोगों पर पुलिस ने 18 अगस्त को गौवंश की हत्या का मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल से 20 किलो गौवंश मांस व हत्या में उपयोग किए  हुए धारदार हथियार जब्त किये थे और मौके से ही पुलिस की पकड़ में आए 65 वर्षीय सलीम पिता वजीर खा ने पुलिस को बताया था कि वह खुद तथा अपने परिवार के लिए गाय के बछड़े को काट रहे थे, इसी पर से गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी सलीम खा, मुस्ताक खा, फूल खा, बबलू, साहिर, राजा, अमजद व वहिद सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन


पांच आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई
गौवध को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आरोपियों में से एक आरोपी ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ली है और एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गौवंश वध के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों के मकान अवैधानिक रूप से अतिक्रमण में बने हुए थे इसलिए उन्हें तोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed