{"_id":"64f1cc67f9ecc9647a04f3a7","slug":"shajapur-employees-of-co-operative-societies-sit-on-indefinite-strike-demonstrate-half-naked-for-demands-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: सहकारी समितियों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: सहकारी समितियों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
Fri, 01 Sep 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:05 PM IST
सार
सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को 1 सितंबर को 16 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक शासन की तरफ से इन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
शाजापुर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के साथ ही शाजापुर जिले में भी सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फूलखेड़ी हनुमान मंदिर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि हड़ताल करते हुए कर्मचारियों को 1 सितंबर को 16 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक शासन की तरफ से इन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। इसी को लेकर जिलेभर के कर्मचारियों ने शुक्रवार को फूलखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
संगठन के जिला अध्यक्ष लखन कुंभकार ने बताया कि सरकार हमारी जायज मांगों पर जल्द संज्ञान ले और हमारा वेतन लागू कर महापंचायत बुलाकर हमारी मांगों पर अमल किया जाए। तभी हम हड़ताल खत्म करेंगे।