फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Crime Fierce dispute over money at toll plaza people of Karni Sena created ruckus

Shajapur Crime: टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर जमकर हुआ विवाद, करणी सेना के लोगों ने किया हंगामा

Mon, 01 May 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 04:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में टोल प्लाजा पर टोल राशि को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान करणी सेना के लोगों ने प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। मक्सी थाने में दोनों पक्षों पर प्राणघातक हमले सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Shajapur Crime Fierce dispute over money at toll plaza people of Karni Sena created ruckus
टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर जमकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले से होकर गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर रविवार रात जमकर विवाद हुआ। करीब तीन घंटे तक यहां हंगामा होता रहा। इस दौरान टोल प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ की गई। दूसरी ओर टोल प्लाजा अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा किए गए हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में मक्सी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मक्सी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र उर्फ सोनू बना निवासी ग्राम सांपखेड़ा शाजापुर की शिकायत पर टोल प्लाजा प्रंबंधक ब्रजेंद्र सिंह चौहान और एसके सिंह व कर्मचारी सुदांशु गौड़, प्रशांत शर्मा, सुदांशु तिवारी और अन्य के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। विवाद में राजेंद्र सिंह गंभीर घायल हुआ है। वहीं, टोल प्लाजा कर्मचारी प्रशांत शर्मा की शिकायत पर करणी सेना परिवार के राजेंद्र सिंह उर्फ सोनू बना निवासी सांपखेड़ा शाजापुर, पुष्पेंद्र सिंह निवासी जाईहेड़ा, धीरेंद्र उर्फ पिंटु बना, कालू सोनगरा, धर्मेंद्र उर्फ डायमंड, अजीत सिंह डोडिया और अन्य के खिलाफ भी प्राणघातक हमला, बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कई बार हुआ विवाद, लगे आरोप...
रोजवास टोल प्लाजा पर कई बार इस तरह के विवाद हो चुके हैं, जिनमें टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और स्टाफ द्वारा अभद्रता करने की शिकायत सामने आई। दूसरी ओर टोल प्लाजा प्रबंधन की शिकायत पर अब तक कई लोगों पर केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें टोल की राशि लेनदेन को लेकर विवाद के बाद कहासुनी और तोड़फोड़ हुई। बहरहाल, बीती रात टोल प्लाजा पर हुए विवाद और तोड़फोड़ को लेकर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज हुआ है। करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों पर केस दर्ज होने से करणी सेना परिवार में आक्रोश है। आशंका है कि यह विवाद तूल पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे चला हंगामा...
टोल प्लाजा पर रविवार रात करीब नौ बजे विवाद, हंगामा और तोड़फोड़ शुरू हुई। यहां करीब तीन घंटे तक विवाद होता रहा। विवाद की सूचना पर मक्सी थाने के साथ ही आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। बावजूद हंगामा जारी रहा। शुरूआत में तो पुलिस की मौजूदगी में भी आक्रोशित युवा हंगामा और तोड़फोड़ करते रहे।


सीसीटीवी में रिकार्ड घटनाक्रम...
टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ का घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है। पुलिस इस रिकार्ड के आधार पर जांच कर रही है। करणी सेना पदाधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा उनके पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसे लेकर वह एसपी को  सोमवार शाम को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed