फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Municipality vacated the shop in Shajapur, had been occupied for many years

Shajapur: न नोटिस का जवाब दे रहा था ना किराया, नगर पालिका ने खाली कराई दुकान, कई साल से कर रखा था कब्जा

Fri, 26 Aug 2022 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 08:50 AM IST
सार

दुकान खाली कराने की कार्रवाई वार्ड क्रमांक 15 मगरिया में की गई। जहां स्व.आंजना के नाम से आवंटित दुकान क्रमांक- 01 पर इसी क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अयान ने कब्जा कर रखा था। दुकान का किराया भी लंबे समय से जमा नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Municipality vacated the shop in Shajapur, had been occupied for many years
शाजापुर नगर पालिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर जिले में नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मगरिया क्षेत्र में एक दुकान को खाली कराया। दुकान में सालों से एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। दुकान को खाली कराने के लिए नगर पालिका ने संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस दिए, लेकिन उसने न तो नगर पालिका के नोटिस का जवाब दिया और ना ही दुकान का किराया। दो साल तक नगर पालिका में अध्यक्ष नहीं थे। जिसके कारण कार्मचारियों का रवैया भी सुस्त था। हाल ही में नई परिषद का गठन हो गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम जैन ने कर वसूली के साथ ही नगर पालिका की संपत्तियों की सुध लेने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते गुरुवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नगर पालिका पार्षद एवं राजस्व, वित्त व लेखा समिति सभापति दिनेश सौराष्ट्रीय ने बताया कि दुकान खाली कराने की कार्रवाई वार्ड क्रमांक 15 मगरिया में की गई। जहां स्व.आंजना के नाम से आवंटित दुकान क्रमांक- 01 पर इसी क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अयान ने कब्जा कर रखा था। दुकान का किराया भी लंबे समय से जमा नहीं किया गया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी जवाब प्राप्त नहीं हुए। ऐसे में गुरुवार को नगर पालिका के अमले ने राजस्व निरीक्षक अभय नागर के नेतृत्व में दुकान पर ताला लगाकर उस पर कब्जा ले लिया है। इस दौरान पंचनामा भी बनाया गया।
विज्ञापन


कई दुकानों का नहीं मिल रहा किराया
शहरवासियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने के साथ ही कर और किराए की वसूली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन विशेष सक्रिय हैं। उनका कहना है कि शहर में नगर पालिका की सैकड़ों दुकानें हैं। जिनमें से कई दुकानों का किराया सालों से जमा नहीं हो रहा है। जबकि इन दुकानों में संचालित व्यापार से किराएदार अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है और उन्हें नोटिस भी दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो दुकानें खाली करवा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की आर्थिक स्थित कमजोर
जानकारी को अनुसार नगर पालिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। स्थिति यह है कि कर्मचारियों का वेतन निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात से निपटने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कर और किराया वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ही नपा की टीम सक्रिय हुई है। कर और किराया वसूली के लिए नपा ने अभियान शुरू किया है जो आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed