{"_id":"655eec97a7896c1c150693dc","slug":"mp-election-counting-of-votes-for-all-three-assembly-constituencies-will-take-place-in-shajapur-polytechnic-co-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की होगी मतगणना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की होगी मतगणना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Thu, 23 Nov 2023 11:39 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:39 AM IST
सार
MP Election 2023: शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। मतगणना की तैयारी के लिए जिला कलेक्टर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना की जाएगी। मतगणना की तैयारीयों के लिए जिला कलेक्टर किशोर कन्याल ने यहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के एजेंटों और मतगणना में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को प्रवेश के लिए स्थान को देखा। राजनीतिक दलों से भी चर्चा की और उनके द्वारा बड़ी स्क्रीन की एलईडी लगाने की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया, 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद अब मतगणना की तैयारी की जा रही है। तीन दिसंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन मतगणना हॉल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही अलग-अलग हाल में आयोग के निर्देशानुसार हर विधानसभा की मतगणना के लिए 14 टेबल ईवीएम मशीनों के लिए लगाई जाएगी। शाजापुर विधानसभा की मतगणना 22 और शुजालपुर, कालापीपल की 19 राउंड में होगी।
