फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP election 2023: Kalapeepal MLA Kunal Chaudhary filed nomination

MP election 2023: कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, आमसभा में जनता के बीच बैठे

Mon, 30 Oct 2023 08:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

MP election 2023: विधायक कुणाल चौधरी को कांग्रेस ने दोबारा से अपना प्रत्याशी बनाया है। कुणाल चौधरी ने आज शुजालपुर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
MP election 2023: Kalapeepal MLA Kunal Chaudhary filed nomination
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को कांग्रेस ने दोबारा से अपना प्रत्याशी बनाया है। विधायक कुणाल चौधरी ने आज शुजालपुर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कालापीपल में नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


इसके बाद आमसभा आयोजित की गई, जहां कुणाल चौधरी मंच पर बैठने की बजाय जनता के बीच बैठे रहे। वहीं, इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आयोजित कार्यक्रम में कुणाल चौधरी की पत्नी सुनैना चौधरी और कुछ विदेशी मेहमान सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं, कुणाल चौधरी ने संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग साजिश रचेंगे पर किसी के बहकावे में नहीं आना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed