{"_id":"64fd483a3be033a1870d9d23","slug":"devotees-tractor-overturned-while-saving-bike-rider-in-shajapur-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, बालिका की मौत, सात घायल, बाइक सवार को बचाने में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, बालिका की मौत, सात घायल, बाइक सवार को बचाने में हादसा
Sun, 10 Sep 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:08 AM IST
सार
दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोलाई में शनिवार की दोपहर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बोलाई के रहने वाले अलम सूर्यवंशी ट्रैक्टर से कुछ लोगों को दर्शन कराने के लिए मंदिर तक लेकर आया हुआ था। दर्शन करने के बाद वे सभी ट्रैक्टर से वापस जा रहे थे तभी ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में सवार हर्षिता नाम की एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका के शव को पीएम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
