फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Constable lover shot unfaithful girlfriend and her father, committed suicide after committing the crime

MP News: आरक्षक प्रेमी ने बेवफा प्रेमिका और उसके पिता को मारी गोली, वारदात को अंजाम देने के बाद किया सुसाइड

Mon, 22 May 2023 12:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 22 May 2023 12:08 PM IST
सार

शाजापुर में एक आरक्षक प्रेमी ने अपनी बेवफा प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरक्षक ने आत्महत्या कर ली, वहीं गोलीबारी में लड़की के पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Constable lover shot unfaithful girlfriend and her father, committed suicide after committing the crime
अस्पताल में भर्ती युवती का भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के बेरछा में एक आरक्षक ने अपनी बेवफा प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरक्षक ने खुद भी आत्महत्या कर ली है, वहीं गोली लगने से प्रेमिका के पिता की मौत हो गई है, जबकि युवती घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पुत्री गंभीर घायल है, बेटे राज को भी मामूली चोट आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी युवक सुभाष देर रात सीढ़ी लगाकर घर की पहली मंजिल में घुसा इसी दौरान गोलीबारी हुई और आरोपी ने लड़की के पिता, लड़की पर गोली चला दी, जिससे लड़की के पिता जाकिर खान की गोली लगने से मौत हो गई। लड़की शिवानी गंभीर घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। वारदात की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया। सोमवार तड़के तक एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर जमे रहे।
विज्ञापन

 
गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें युवती के साथ उसके फोटो हैं। आरोपी ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 'प्यार में धोखा इसलिए ठोका वो भी उसको नहीं उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी'। आरोपी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर देवास जिले में पदस्थ था। आरोपी के पिता भी पुलिसकर्मी थे, शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपी को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के विरोध के चलते लड़की ने शादी से किया था इनकार
देवास में पोस्टिंग के दौरान ही शिवानी और सुभाष की मुलाकात हुई थी, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन लड़की के पिता जाकिर खान को शिवानी के दूसरे धर्म में शादी करने पर एतराज था। परिवार के अन्य सदस्यों की नामंजूरी के बाद शिवानी ने सुभाष से दूरी बनानी शुरू कर दी। प्रेमिका से मिले धोखे को प्रेमी सुभाष बर्दाश्त नहीं कर सका और उसे दर्द देने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया। वारदात में जहां लड़की के पिता की मौत हो गई तो वहीं, सुभाष ने भी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed