फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Congress candidates occupy the post of president and vice-president in Shajapur, due to equal votes

Shajapur: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों का कब्जा,  बराबर मत मिलने से पर्ची से हुआ फैसला

Thu, 28 Jul 2022 10:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

जनपद पंचायत शाजापुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन में किस्मत ने कांग्रेस का साथ दिया। बराबर मत मिलने से पर्ची से पदों पर फैसला हुआ।

विज्ञापन
Congress candidates occupy the post of president and vice-president in Shajapur, due to equal votes
शाजापुर जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद पंचायत शाजापुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन में किस्मत ने कांग्रेस का साथ दिया। बराबर मत मिलने से पर्ची से पदों पर फैसला हुआ। कांग्रेस की किस्मत अच्छी रही कि दोनों ही पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नाम की पर्ची उठी। जिससे दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। निर्वाचन के दौरान जनपद कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इधर, कांग्रेस भाजपा के समर्थक भी मौजूद रहे। एक बार विवाद की स्थिति बनी और मारपीट भी हुई। हालांकि कुछ देर में हालात सामान्य हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाजापुर जनपद में कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी और दोनों पदों पर कांग्रेस का जीतना तय था। कुल 25 मतदाताओं में से 13 कांग्रेस और 12 भाजपा के पक्ष में माने जा रहे थे। किंतु कांग्रेस पक्ष का माने जाने वाला एक सदस्य मतदान के दौरान अनुपस्थित रहा। जिससे कांग्रेस और भाजपा बराबर की स्थिति में आ गई। दोनों के प्रत्याशियों को 12-12 मत मिले और फैसला बच्चे से पर्ची उठवाकर हुआ। शाजापुर जनपद अध्यक्ष पद पर शरद कुमार शिवहरे और उपाध्यक्ष पक्ष पर इंदरसिंह पटेल चुने गए हैं। जिले की मोबनबड़ोदिया जनपद में भी कांग्रेस का कब्जा हुआ है। यहां कांग्रेस समर्थिक मोतीसिंह कराड़ा पांच मतों से विजयी हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित गोविंद महेश नागर निर्विरोध चुने गए हैं। मोहनबड़ोदिया जनपद में अध्यक्ष पद पर करारी हार का सामना करने के बाद भाजपा ने यहां उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी खड़ा नहीं किया।
विज्ञापन


विवाद नारेबाजी के बीच हुआ निर्वाचन 
जनपद पंचायत शाजपुर में अध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान विवाद भी हुआ। जनपद कार्यालय के बाहर कांग्रेस भाजपा के लोग आमने-सामने हुए और जमकर नारेबाजी हुई। इसी दौरान विवाद भी हुआ। जानकारी अनुसार निर्वाचन के दौरान एक सदस्य मतदान करने के बाद निर्वाचन स्थल के बाहर आ गए थे। वह जब दोबारा प्रवेश करने लगे तो इसे लेकर भाजपा के लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक व्यक्ति की जमकर पिटाई भी की गई। हालांकि पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और विवाद शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed