{"_id":"6305a312c03a1e7bba0bdf54","slug":"chilar-river-in-spate-even-after-the-rain-stopped-in-shajapur-collector-sp-inspected-the-low-lying-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: बारिश बंद होने के बाद भी उफान पर चीलर नदी, कलेक्टर एसपी ने किया शहर के निचले क्षेत्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: बारिश बंद होने के बाद भी उफान पर चीलर नदी, कलेक्टर एसपी ने किया शहर के निचले क्षेत्रों का निरीक्षण
Wed, 24 Aug 2022 09:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:33 AM IST
सार
शहर के मध्य से बहने वाली चीलर नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। महुपुरा रपटे से करीब छह फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है, जिसके चलते आवागमन बंद है। नदी के पानी के कारण आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति है।
विज्ञापन
उफान पर चीलर नदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले में लगातार बारिश से शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहा और बारिश भी थम गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को जिले के आला अधिकारियों ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावितों से चर्चा की।
लगातार 36 घंटे हुई बारिश के चलते शाजापुर शहर दो हिस्सों में बंट गया है। शहर के मध्य से बहने वाली चीलर नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। महुपुरा रपटे से करीब छह फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है, जिसके चलते आवागमन बंद है। नदी के पानी के कारण आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ जल जमाव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों से चर्चा कर शहर के हालात जाने। नगर पालिका सीएमओ राकेशसिंह चौहान के साथ ही अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। महुपुरा क्षेत्र में कुछ घर के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। साथ ही निचली बस्तियों में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। जिन लोगों को पानी से बाहर निकाला गया है फिलहाल उन्हें महुपुरा स्थित कम्युनिटी हॉल में ठहराने की व्यवस्था की गई है। कम्युनिटी हॉल में लोगों के भोजन और रहने की व्यवस्था है। महूपुरा से लगे डासी ओर कुम्हारवाड़ा सहित कुछ इलाकों में पानी पहुंचा है, जिसके बाद लगातार प्रशासन मॉनिटरिंग में जुटा है। यहां राजस्व, पुलिस और होमगार्ड की टीम नजर रख रही है।
विज्ञापन
महुपुरा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हर साल बारिश में चीलर नदी उफान पर आने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों को परेशान उठानी पड़ती है। रास्ता भी बंद हो जाता है। रहवासियों ने पुल की मांग की है।
चीलर नदी देखने उमड़ी भीड़
भारी बारिश के चलते महुपुरा रपटे के काफी ऊपर से चीलर नदी बह रही है। नदी में उफान को देखने के लिए दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। कई लोग जान जोखिम में डालकर पानी वाले क्षेत्र में भी जाते देखे गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। लोग बहाव वाले क्षेत्र में न जाए। इसके लिए रपटे के दोनों ओर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिसकर्मी और नगर पालिका के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
जिले में अब तक दर्ज बारिश
जिले में मंगलवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे पहले तक सर्वाधिक वर्षा तहसील कालापीपल में 196 मि.मी. हुई है। इसी तरह मोहन बड़ोदिया में 146 मि.मी., शाजापुर में 140 मि.मी., गुलाना में 134 मि.मी. एवं शुजालपुर में 126 मि.मी. वर्षा हुई है। एक जून अब तक शाजापुर 996 मिमी., मोहन बड़ोदिया में 1396 मि.मी., शुजालपुर में 1091 मि.मी., कालापीपल में 1227 मि.मी. एवं गुलाना में 942 मि.मी., इस प्रकार कुल 1130.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।